Banner
Banner

हिसार में हुड़दंग का विरोध करने पर SI की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime: हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार (57) की हिसार शहर के श्यामलाल धानी इलाके में उनके ही घर के बाहर हुड़दंगियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। Sub-Inspector Murder in Hisar: हरियाणा के हिसार से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 07 Nov 2025 14:13:PM
हिसार में हुड़दंग का विरोध करने पर SI की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime: हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार (57) की हिसार शहर के श्यामलाल धानी इलाके में उनके ही घर के बाहर हुड़दंगियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है।

Sub-Inspector Murder in Hisar: हरियाणा के हिसार से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ढाणी श्यामलाल इलाके में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की ईंटों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। सब इंस्पेक्टर रमेश ने उन युवकों को हुड़दंग करने से रोका। ये बात युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने सब इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवकों ने एसआई को ईंट भी मारी। जिससे उनकी मौत हो गई। यह वारदात न सिर्फ हिसार, बल्कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

10 वर्ष से ADGP ऑफिस में सेवा दे रहे थे

सब इंस्पेक्टर की पहचान रमेश कुमार (57 वर्ष) के रूप में हुई है, वह पिछले दस वर्षों से एडीजीपी (Additional Director General of Police) कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह ढाणी श्यामलाल में परिवार के साथ रहते थे। एसआई रमेश कुमार अगले साल जनवरी में ही रिटायर्ड होने वाले थे। यानी, अपनी दो माह बाद की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले, देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले इस जांबाज पुलिसकर्मी को अपनी गली में ही असामाजिक तत्वों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी।

हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिसार एसपी शशांक सावन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि आरोपियों ने पुलिस द्वारा घेरने पर भागने की कोशिश की। इस दौरान धरपकड़ में 3 आरोपियों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ। और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम की दबिश जारी है। आरोपी युवक मृतक पुलिसकर्मी पड़ोस का ही रहने वाले थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad