​कैंसर ही नहीं, कई खतरनाक बीमारियां कर सकता है धूम्रपान, आज से पहले किसी ने नहीं बताया होगा

Smoking Side Effects: सिगरेट का धुआं धीरे-धीरे आपकी उम्र को कम कर सकता है। इसलिए जानिए कैसे स्मोकिंग आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है और इससे बचने के उपाय। भारत में धूम्रपान एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, खासकर युवाओं और महिलाओं में इसकी बढ़ती आदत चिंता का विषय है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में […]
Khushi
By : Updated On: 08 Nov 2025 13:12:PM

Smoking Side Effects: सिगरेट का धुआं धीरे-धीरे आपकी उम्र को कम कर सकता है। इसलिए जानिए कैसे स्मोकिंग आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है और इससे बचने के उपाय।

भारत में धूम्रपान एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, खासकर युवाओं और महिलाओं में इसकी बढ़ती आदत चिंता का विषय है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में दुनिया के 12% धूम्रपान करने वाले लोग हैं और हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।

देश में 25% पुरुष और 13-15% महिलाएं धूम्रपान करती हैं, जबकि 16 साल से कम उम्र के 13.5% छात्र भी तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। धूम्रपान रहित तंबाकू (जैसे गुटखा, पान मसाला) भी भारत में काफी प्रचलित है।

इंडिया में स्मोकिंग करने वाली महिलाओं की संख्या में हर साल तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि ज्यादातर लड़कियां ऐसा सिर्फ मस्ती के लिए करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्मोकिंग करती है तो सावधान हो जाएं।

स्मोकिंग में मौजूद निकोटिन और टार शरीर के अंदर ज़हर की तरह काम करते हैं।फेफड़ों पर असर: लगातार धुआं खींचने से फेफड़ों की कार्यक्षमता घटने लगती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।

दिल की बीमारी: सिगरेट में मौजूद रसायन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देते हैं, जिससे दिल के दौरे और उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ता है।त्वचा पर असर: स्मोकिंग करने वालों की त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। झुर्रियाँ, रूखापन और त्वचा का फीका पड़ना इसका परिणाम है।

प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना: सिगरेट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है, जिससे व्यक्ति आसानी से बीमार पड़ने लगता है।मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर: कई लोग यह सोचते हैं कि सिगरेट तनाव कम करती है, लेकिन यह केवल एक भ्रम है। इसके परिणामस्वरूप चिंता, चिड़चिड़ापन और अनिद्रा जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं।

Ad
Ad