सरकारी अस्पतालों, में पात्र लाभार्थियों को मिलेगी निःशुल्क और कैशलेस सर्जरी की सुविधा
पंचकूला नवंबर 8: हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)” के तहत प्रदेशभर में 17 से 22 नवम्बर 2025 तक “सर्जिकल कैंप सप्ताह” मनाने का निर्णय लिया गया है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन पंचकूला डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान राज्य के समस्त जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान सभी सरकारी जिला अस्पतालों, में पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क और कैशलेस सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अभियान का उद्देशय सभी पात्र मरीजों को समय पर सर्जरी और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना
उन्होंने बताया की इस राज्यव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य है की सर्जरी की आवश्यकता वाले पात्र लाभार्थी को बिना विलंब के उपचार मिल सके। आयुष्मान भारत/ चिरायु योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को भी बीमारी या सर्जरी के खर्च के कारण आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में सर्जरी की लंबित फाइलों और मामलों का त्वरित निपटारा हो, अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं की उपलब्धता और दक्षता बढ़े ।