Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੇ ਮਾਨਸਾ ਦੌਰੇ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰੇਗੀ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਜਤਾਈ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ...... ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਹੱਕ ’ਚ ਡਟੇ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ, ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦਾ ਸ਼ੋਅ ਕੀਤਾ ਰੱਦ...... ਟਾਈਗਰ ਸ਼ਰੌਫ਼ ਦੀ BMW ’ਤੇ 5 ਰਾਊਂਡ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਸੱਜੇ ਹੱਥ ’ਤੇ ਬਾਰੂਦ ਨਾਲ ਸੜਨ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ, 1 ਵਿਅਕਤੀ ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ, ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ...... ਟ੍ਰੇਨ ‘ਚ ਉੱਚੀ ਆਵਾਜ਼ ‘ਤੇ ਲੱਗੇਗਾ ਭਾਰੀ ਜੁਰਮਾਨਾ, ਜਾਣੋ ਨਵੇਂ ਨਿਯਮ ਬਾਰੇ...... 99 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ’ਚ ਔਰਤ ਨੇ ਜਹਾਜ਼ ਦੇ ਖੰਭ ’ਤੇ ਕੀਤੀ ਵਾਕ, ਗਿਨੀਜ਼ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ...... ਫਰਾਂਸ ’ਚ ਹਿੰਸਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, 2,400 ਲੋਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 1,000 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜ਼ਖ਼ਮੀ......

बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान दे रही सरकार

Cultivation of Horticultural Crops: प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। Haryana Government for Farmers: हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों […]
By : Updated On: 08 Nov 2025 21:38:PM
बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान दे रही सरकार

Cultivation of Horticultural Crops: प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Haryana Government for Farmers: हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना जैसे मद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदान के रूप में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा। अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल (hortnet.hortharyana.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण तथा जहां आवश्यक हो तो अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News