वीकएंड पर पर्यटकों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी शिमला, दिखा पर्यटकों का हुजूम

Tourists in Shimla: आपदा की मार झेल रही पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार हो गई है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। रविवार को शिमला शहर में भारी संख्या में पर्यटक रिज पर चहलकदमी करते नजर आये।अमूमन शिमला […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 09 Nov 2025 18:22:PM
वीकएंड पर पर्यटकों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी शिमला, दिखा पर्यटकों का हुजूम

Tourists in Shimla: आपदा की मार झेल रही पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार हो गई है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया।

रविवार को शिमला शहर में भारी संख्या में पर्यटक रिज पर चहलकदमी करते नजर आये।अमूमन शिमला में वीकएंड पर दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर शिमला का रुख करते है।

एक बार फिर रविवार को पर्यटकों की संख्या में आपदा के बाद बढ़ोतरी नजर आयी। बर्फ की उम्मीद और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने मालरोड, रिज, कुफरी और नालदेहरा पर्यटन स्थलों का रुख किया।

आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। अब विंटर सीजन शुरू हो चुका है और कई राज्यों में छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में पर्यटन को पंख लगने के आसार हैं।

दूसरी ओर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने कहा कि शिमला का मौसम बहुत सुहावना है। इसके साथ ही शिमला की सड़के भी बेहतर हो गई है और अब आने व जाना आसान हो गया है।

पर्यटकों ने कहा कि यहां के पर्यटक स्थल भी बहुत अच्छे हैं। शिमला में आकर उन्हें अलग सुकून मिलता है और साथ ही यह जगह शांत और सुरक्षित है।

पंजाब से आए पर्यटकों ने कहा कि बर्फबारी के मौसम में शिमला का नजारा देखते ही बनता है। लोगों को बर्फबारी के मौसम में अवश्य आना चाहिए क्योंकि इस समय शिमला का नजारा देखते ही बनता है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad