Banner
Banner

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 16 दुपहिया वाहनों के चालान काटे, 11 वाहन किए जब्त, 3 लाख से ज़्यादा का लगाया जुर्माना

Panchkula Traffic Police:-पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए गांव अभयपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में किया गया जिसमें पुलिस टीम ने इस दौरान कुल 16 चालान काटे, जिनमें से 11 बाइक […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 09 Nov 2025 19:40:PM
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 16 दुपहिया वाहनों के चालान काटे, 11 वाहन किए जब्त, 3 लाख से ज़्यादा का लगाया जुर्माना

Panchkula Traffic Police:-पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए गांव अभयपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

यह अभियान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में किया गया जिसमें पुलिस टीम ने इस दौरान कुल 16 चालान काटे, जिनमें से 11 बाइक और स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जांच में सामने आया कि अधिकांश युवक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना आरसी, बिना बीमा के वाहन चला रहे थे। कुछ मामलों में ट्रिपल राइडिंग और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ जैसी गंभीर उल्लंघन भी पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 3,02,000 का जुर्माना लगाया।

एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि कई युवक अपने ऑफिस के रास्ते में जल्दबाज़ी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे थे। कुछ तो बिना किसी सुरक्षा गियर के औद्योगिक क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर तेज़ रफ्तार से दौड़ लगा रहे थे। पुलिस ने चालान के साथ-साथ मौके पर ही उन्हें समझाया कि इस तरह की लापरवाही किसी हादसे को न्योता दे सकती है।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कई बार पुलिस की सख्ती जरूरी हो जाती है। हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों की अहमियत समझाना है। सड़क पर अनुशासन हम सब की जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी गलती जीवनभर का पछतावा बन जाती है। हम चाहते हैं कि युवा वर्ग जिम्मेदारी से वाहन चलाए और दूसरों के जीवन को भी खतरे में न डाले।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad