Presidency University में मीडिया लिट फेस्ट 2025 का भव्य आयोजन, 1,500 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

Media Lit Fest 2025: बेंगलुरु स्थित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में 10 नवंबर को मीडिया लिट फेस्ट 2025 का सफल आयोजन हुआ, जिसमें शहर भर से आए छात्रों ने रचनात्मक प्रतियोगिताओं और ज्ञानवर्धक चर्चाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह महोत्सव स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज और स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया […]
Khushi
By : Updated On: 12 Nov 2025 15:24:PM
Presidency University में मीडिया लिट फेस्ट 2025 का भव्य आयोजन, 1,500 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

Media Lit Fest 2025: बेंगलुरु स्थित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में 10 नवंबर को मीडिया लिट फेस्ट 2025 का सफल आयोजन हुआ, जिसमें शहर भर से आए छात्रों ने रचनात्मक प्रतियोगिताओं और ज्ञानवर्धक चर्चाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह महोत्सव स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज और स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। आयोजन को जबरदस्त प्रतिसाद मिला और 12 विविध प्रतियोगिताओं के लिए 1,500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन यूनिवर्सिटीज के वीसी डॉ. एस. ए. थिरुवेंगदम ने किया। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर डॉ. विद्या शंकर शेट्टी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में मीडिया साक्षरता न केवल एक कौशल है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

फेस्ट के प्रमुख आकर्षणों में रील मेकिंग, फोटो स्टोरी हंट और मीम मेनिया जैसी प्रतियोगिताएं रहीं, जिनका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न मीडिया प्रारूपों के साथ आलोचनात्मक और रचनात्मक रूप से जोड़ना था।

स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज के प्रमुख डॉ. आशीष शर्मा ने कहा, “’रिपोर्टर्स स्टैंड’ और ‘द स्पॉटलाइट एंकर’ जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों की जबरदस्त भागीदारी बताती है कि युवा पत्रकारिता की आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फेस्ट उनके कौशल और नैतिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाने का एक उत्कृष्ट मंच है।”

वहीं, स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रमुख प्रीथा सान्याल ने कहा कि “इस महोत्सव ने मीडिया प्रैक्टिस को उदार कला सिद्धांतों के साथ जोड़कर प्रतिभागियों को एक समग्र और समृद्ध अनुभव प्रदान किया।”

दो दिवसीय आयोजन का संचालन और समन्वयन डॉ. दर्शन बी.एम. और डॉ. यशवथा द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया। उनकी सूझबूझ और प्रबंधन क्षमता के चलते यह आयोजन प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ।

प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के बारे में:
बेंगलुरु स्थित प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य भविष्य के पेशेवरों को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करना है, बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाना है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad