कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, 25 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

350th Martyrdom Day in Kurukshetra: मोहन लाल बडौली ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर ज्योतिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। PM Modi Visit Haryana: कुरुक्षेत्र गुरु साहिब की धरा से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश विश्व के […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 12 Nov 2025 19:22:PM
कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, 25 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

350th Martyrdom Day in Kurukshetra: मोहन लाल बडौली ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर ज्योतिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

PM Modi Visit Haryana: कुरुक्षेत्र गुरु साहिब की धरा से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा। इस वर्ष श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को ज्योतिसर में एक भव्य और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सिख संगत, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, भाजपा नेता और अधिकारियों ने एक मंच पर मंथन और विचार विमर्श किया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम को मर्यादा अनुसार संपन्न करवाने के लिए सुझाव भी लिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को देर सायं श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के प्रबंधों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर ज्योतिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम धर्म और आस्था के साथ जुड़ा है। इसलिए सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी स्तर पर कोई चूक और कमी ना रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम एक मिसाल बने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम में आना एक बड़ा विषय है। इससे पूरे विश्व में एक बड़ा संदेश जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad