5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए सैनी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी। ये एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।
DA for Haryana Government Employees: हरियाणा सरकार ने उन राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि को मंजूरी दी है, जो 5वीं वेतन आयोग की वेतन संरचना के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं। संशोधित दर के अनुसार, डीए को मौजूदा 466 फीसदी से बढ़ाकर 474 फीसदी किया गया है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व संभालने वाले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 के वेतन के साथ प्रदान किया जाएगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर 2025 तक की बकाया राशि दिसंबर 2025 में दी जाएगी।
वित्तीय नियमों के अनुसार, डीए की राशि में यदि 50 पैसे या उससे अधिक का अंश हो तो उसे अगले पूर्ण रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा, और 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।