थाने से 700 मीटर दूर दुल्हन के शगुन का बैग लेकर भागे बदमाश, बदमाशों का CCTV आया सामने

Haryana Crime News: दादा कुछ समझ पाते कि बाइक सवार तीन बदमाश बैग झपटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर तीनों सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। Panipat News: पानीपत में किला थाना से मात्र 700 मीटर दूर रात करीब पौने 8 बजे हैरान करने वाली घटना हुई। इस वारदात को अंजाम […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 22 Nov 2025 13:24:PM
थाने से 700 मीटर दूर दुल्हन के शगुन का बैग लेकर भागे बदमाश, बदमाशों का CCTV आया सामने

Haryana Crime News: दादा कुछ समझ पाते कि बाइक सवार तीन बदमाश बैग झपटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर तीनों सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Panipat News: पानीपत में किला थाना से मात्र 700 मीटर दूर रात करीब पौने 8 बजे हैरान करने वाली घटना हुई। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बदमाश दुल्हन के शगुन का बैग लेकर भाग गए। शादी आज होनी है। बैग में दुल्हन मनीषा के लिए दूल्हा पक्ष की ओर से दिए गए सोने के गहनों में मांग टीका, गले का सेट, कंगन, अंगूठी, बालियों के साथ पाजेब शामिल थे। साथ में दुल्हन के पिता की 70 हजार की नकदी भी थी।

दुल्हन का परिवार शुक्रवार को दिल्ली में दूल्हे का टीका कर शगुन देकर लौटा था। गहनों का थैला दुल्हन के दादा के हाथ में था। स्कूल के पास मिनी बस (ट्रेवलर) से सभी उतरे। दादा कुछ समझ पाते कि बाइक सवार तीन बदमाश बैग झपटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर तीनों सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

इसके बारे में हलवाई हट्टा निवासी सुशील वर्मा ने बताया कि शनिवार को बेटी मनीषा की शादी है। शुक्रवार दिल्ली से लौटे ही थे कि वारदात हो गई। सबने शोर मचाया। जब तक भीड़ इकट्ठा हुई तब तक आरोपी भागने में कामयाब हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में मिली एक धुंधली फुटेज

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजबीर ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और तीनों सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में एक धुंधली फुटेज मिली है, जिसमें बाइक सवार बदमाश भागते दिख रहे हैं। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, वहीं टैंपो ट्रेवलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ने कहा कि परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad