यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर कार में लगी आग, आग लगने के बाद गाड़ी में हुआ धमाका

Yamunanagar News: बाइक सवार युवक ने बोनट व बंपर खोला। तभी अचानक आग का गुब्बार निकला। आसपास के लोग दूर हट गए। Car Catches Fire at Hathinikund: यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार सुबह महिंद्रा 300 XUV गाड़ी में आग लगने के बाद जोर का धमाका हुआ। चलती गाड़ी के बोनट से धुआं उठता देख […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 22 Nov 2025 13:55:PM
यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर कार में लगी आग, आग लगने के बाद गाड़ी में हुआ धमाका

Yamunanagar News: बाइक सवार युवक ने बोनट व बंपर खोला। तभी अचानक आग का गुब्बार निकला। आसपास के लोग दूर हट गए।

Car Catches Fire at Hathinikund: यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार सुबह महिंद्रा 300 XUV गाड़ी में आग लगने के बाद जोर का धमाका हुआ। चलती गाड़ी के बोनट से धुआं उठता देख बाइक सवार ने गाड़ी चालक को अलर्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही थी।

घटना सुबह करीब 9ः30 बजे की है। यूपी के गांव पठलोकर का तयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ हरियाणा के गांव मालीमाजरा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने गाड़ी रुकवाई। गनीमत यह रही के कर चालक ने कूद कर समय रहते अपनी जान बचा ली।

गाड़ी के बोनट से धुआं निकल रहा था। तयैब व उनकी भाभी गाड़ी से उतरे। बाइक सवार युवक ने बोनट व बंपर खोला। तभी अचानक आग का गुब्बार निकला। आसपास के लोग दूर हट गए। तभी अचानक जोर का धमाका हुआ।

हालांकि कर में आग लगने के कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाए, लेकिन जहां पर यह आग लगी है वह क्षेत्र उत्तर प्रदेश का है तो उत्तर प्रदेश पुलिस इसमें कार्यवाही कर रही है

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad