हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बड़ा सदमा, बड़ी बहन का निधन

Hartana News: हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। Bhupinder Hooda Elder Sister Death: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 25 Nov 2025 17:17:PM
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बड़ा सदमा, बड़ी बहन का निधन

Hartana News: हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया।

Bhupinder Hooda Elder Sister Death: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वे अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित द विलाज सोसाइटी के विला नंबर 135 में रहती थी।

बिमला देवी के पति राजीव चौधरी हरियाणा सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर (एक्साइज एंड टैक्सेशन) रह चुके हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। कुछ देर बाद झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा और परिवार के दूसरे सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा और परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad