गुरुग्राम में खुला टेस्ला सेंटर, हरियाणा सीएम सैनी ने किया उद्घाटन
CM Saini inaugurate Tesla Centre: भारत के पहले टेस्ला सेंटर के उद्घाटन पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “गुरुग्राम में भारत के पहले टेस्ला इंडिया मोटर्स सेंटर का उद्घाटन हुआ है।”
Tesla Centre in Gurugram: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेस्ला के पहले ऑल-इन-वन सेंटर का उद्घाटन किया। यह हरियाणा में पहला सेंटर है। इससे पहले, टेस्ला भारत में मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर और तीन चार्जिंग साइट खोल चुकी है। राज्य सरकार इन्वेस्टर्स को सभी ज़रूरी सुविधाएँ देने के लिए कमिटेड है, जिससे राज्य में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और रोज़गार के मौके बढ़ेंगे।
भारत के पहले टेस्ला सेंटर के उद्घाटन पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “गुरुग्राम में भारत के पहले टेस्ला इंडिया मोटर्स सेंटर का उद्घाटन हुआ है। साइबर सिटी गुरुग्राम में आज विकास का एक नया मुकाम हासिल हो रहा है। यह गुरुग्राम के लिए गर्व की बात है। यह हरियाणा में खुला पहला टेस्ला सेंटर है। हरियाणा अब इन्वेस्टर्स का हब बन गया है।”
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, साइबर सिटी गुरुग्राम विकास की नई ऊँचाई तय कर रहा है। टेस्ला जैसी विश्व विख्यात कंपनी का गुरुग्राम में खुलना गर्व का विषय है। इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सभी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई। हरियाणा में यह टेस्ला का पहला केंद्र है, टेस्ला कंपनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
हरियाणा में पहला टेस्ला सेंटर खुलना गर्व की बात
टेस्ला सेंटर के उद्घाटन अवसर पर सभी मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी, उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेस्ला का पहला सेंटर खुलना राज्य के लिए गर्व की बात है और सरकार टेस्ला कंपनी का हार्दिक स्वागत करती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड़ रुपए था।
अब हरियाणा का निर्यात 2025 में 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और हरियाणा तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
पिछले 11 वर्षों में निर्यात में हुई 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज अपनी निवेश व उद्योग हितैषी नीतियों के आधार पर आशाओं और अवसरों की धरा बन गया है। आज प्रदेश की गिनती देश के सम्पन्न राज्यों में होती है। देश की जी.डी.पी. में हरियाणा का योगदान 3.6 प्रतिशत है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश का निर्यात लगभग 70 हजार करोड़ रुपए तक था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उद्योगों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में देश में दूसरे तथा उत्तर भारत में पहले स्थान पर है।
हर्ट टू हर्ट मॉडल पर काम कर रहा हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गीता की धरती है। यहां केवल बी-टू-बी अथवा जी-टू-जी मॉडल में काम नहीं करते बल्कि एच-टू-एच अर्थात हर्ट टू हर्ट मॉडल के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान बढ़ाने के लिए वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डालर के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। नए स्टार्टअप्स, इनोवेशन और टेक बेस्ड इंडस्ट्री को हरियाणा प्रदेश टेस्ला जैसे बड़े ब्रांड के माध्यम से बढ़ावा दे रहा है।
हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वाँ बड़ा राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में, हरियाणा में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। इसी प्रकार प्रदेश में ए.आई. आधारित स्टार्टअप्स और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में ए.आई. हब स्थापित किया जा रहा है। साथ की भविष्य की तकनीकों जैसे कि ए.आई., रोबोटिक्स, बायो टेक्नोलॉजी व डीप-टेक को अपनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से ‘एम.एस.एम.ई.’ विभाग का गठन किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमकर्ता ज्ञापन फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।