व्हाइट हाउस में हुई गोलीबारी में नेशनल गार्ड के सैनिक की मौत, ट्रंप ने दी जानकारी
Shooting Near White House: अपने इस बयान में ट्रंप ने कहा, दूसरी पीड़ित, 24 वर्षीय एंड्र्यू वोल्फ, अभी भी गंभीर हालत में हैं और “अब भी अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
Washington DC Attack: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस से कुछ ब्लॉक दूर हुई गोलीबारी में घायल हुए दो नेशनल गार्ड सैनिकों में से एक की मौत की घोषणा की है। मृतक नेशनल गार्ड सैनिक की पहचान US आर्मी Spc. सारा बेकस्ट्रॉम के रूप में हुई है, जो वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली थीं। सारा की उमर सिर्फ 20 साल थी।
ट्रंप ने सर्विस मेंबर्स को थैंक्सगिविंग कॉल में कहा, “वेस्ट वर्जीनिया की सारा बेकस्ट्रॉम, जिन गार्ड्समैन के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक, बहुत सम्मानित, युवा, शानदार इंसान थीं, उन्होंने जून 2023 में सर्विस शुरू की थी, हर तरह से बेहतरीन थीं। उनका अभी निधन हो गया है।”
दुसरा सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कर रहा संघर्ष
ट्रंप ने अपने इस बयान में वेस्ट वर्जीनिया की सारा बेकस्ट्रॉम की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा, वेस्ट वर्जीनिया की सारा बेकस्ट्रॉम, जिन गार्ड्समैन की हम बात कर रहे थे वो बेहद सम्मानित, युवा और अद्भुत इंसान थीं. वो अभी-अभी हमें छोड़कर चली गईं। अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। अपने इस बयान में ट्रंप ने कहा, दूसरी पीड़ित, 24 वर्षीय एंड्र्यू वोल्फ, अभी भी गंभीर हालत में हैं और “अब भी अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
2023 में ज्वाइन की आर्मी
सारा बेकस्ट्रॉम ने 26 जून, 2023 को अपनी मिलिट्री सर्विस शुरू की थी। उन्हें 863वीं मिलिट्री पुलिस कंपनी में भेजा गया, जो वेस्ट वर्जीनिया आर्मी नेशनल गार्ड के अंदर 111वीं इंजीनियर ब्रिगेड का हिस्सा है। वह बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में संदिग्ध हमलावर की गोलीबारी का शिकार हुईं। गोली लगने के बाद गुरुवार रात बेकस्ट्रॉम का निधन हो गया।
हमले की जांच तेज, शक के दायरे में अफगान नागरिक
FBI ने जांच के दायरे को बढ़ाते हुए कई ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारी अब भी इस हमले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की, जो 2021 में अमेरिका में दाखिल हुआ था। संदिग्ध पर हथियारबंद होकर जान से मारने के इरादे से हमला करने और हिंसा के दौरान हथियार रखने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।