अमेरिका में कांप उठी धरती, 6.0 तीव्रता का आया भीषण भूकंप

Earthquake Alaska: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, गुरुवार सुबह अलास्का में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर (43 मील) की गहराई पर आया। Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का में भी गुरुवार को भीषण भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 28 Nov 2025 10:05:AM
अमेरिका में कांप उठी धरती, 6.0 तीव्रता का आया भीषण भूकंप

Earthquake Alaska: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, गुरुवार सुबह अलास्का में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर (43 मील) की गहराई पर आया।

Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का में भी गुरुवार को भीषण भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में आया, जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। जानकारी के अनुसार यह 2021 के बाद अलास्का में आया बड़ा भूकंप है।

गनीमत की बात है कि बड़ा झटका होने के बावजूद अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक अलास्का अमेरिका का सबसे ज्यादा भूकंप-प्रभावित इलाका है।

एंकरेज की मेयर सुजैन लाफ्रांस (Suzanne LaFrance) के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, म्युनिसिपल इंस्पेक्टरों को भी भूकंप के बाद ज़रूरी पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई दिक्कत नहीं मिली।

सुनामी का भी अलर्ट नहीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएमजीएस) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था, जो शहर से लगभग 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि सुनामी की आशंका नहीं है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad