सुबह की सैर करते साई ग्राउंड में पहुंचे CM सुक्खू, बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलते आए नजर, देखें वीडियो
Himachal Pradesh CM: सीएम सुक्खू ने बच्चों को खेलों में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखने की सलाह भी दी। इसके बाद सीएम सुक्खू ने बच्चों के साथ बैडमिंटन भी खेला।
CM Sukhu Plays Badminton With Players: हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज कल काफी सुर्खियों में है। बीते दिन सुबह की सैर के दौरान जहां उन्होंने ने रास्ते में कचहरी अड्डे में मॉर्निंग वॉक करते हुए आम लोगों से बात की व उनकी समस्याओं को सुना। इसी दौरान सीएम सुक्खू कचहरी बस स्टैंड पर एक छात्रा से भी सादे अंदाज में बात करते हुए नजर आए।
अब आज सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सैर करते हुए साईं ग्राउंड में अभ्यास कर रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। जहां सीएम ने बच्चों से बातचीत की और उनके खेलों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। इसके बाद सीएम सुक्खू ने बच्चों के साथ बैडमिंटन भी खेला। ग्राउंड में कुछ देर तक खेलकर उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया। साथ ही ताइक्वांडो व अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
अभ्यास कर रहे बच्चों ने जब सीएम सुक्खू को अपने बीच देखा तो सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों से बातचीत के दौरान सीएम ने बच्चों को खेलों में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखने की सलाह भी दी। इसके बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि खेल स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और प्रदेश में खेल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।