पंचकूला पुलिस की ईआरवी कर गई कमाल, बोलने व सुनने में असमर्थ युवती को परिवार से मिलवाया

ERV-520 Team: बातचीत में कठिनाई देखते हुए पुलिस ने उसे पेन और कागज दिया, ताकि वह लिखकर अपनी जानकारी सांझा कर सके। शाम लगभग 7 बजे युवती को सुरक्षित और सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। Panchkula Police: पिंजौर क्षेत्र से करीब 20 वर्षीय युवती 1 दिसंबर की सुबह लगभग 6 बजे बिना […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 02 Dec 2025 15:33:PM
पंचकूला पुलिस की ईआरवी कर गई कमाल, बोलने व सुनने में असमर्थ युवती को परिवार से मिलवाया

ERV-520 Team: बातचीत में कठिनाई देखते हुए पुलिस ने उसे पेन और कागज दिया, ताकि वह लिखकर अपनी जानकारी सांझा कर सके। शाम लगभग 7 बजे युवती को सुरक्षित और सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

Panchkula Police: पिंजौर क्षेत्र से करीब 20 वर्षीय युवती 1 दिसंबर की सुबह लगभग 6 बजे बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गई। परिजनों ने जब उसे घर पर नहीं पाया तो वे उसकी खोज में जुट गए।

इसी बीच उसी दिन की शाम नियमित गश्त के दौरान ईआरवी-520 की टीम ने युवती को बरवाला क्षेत्र में सड़क किनारे अकेले घूमते हुए देखा। टीम ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह सुनने और बोलने में असमर्थ है, जिसके चलते उसकी पहचान और हालात जानना मुश्किल हो रहा था।

पुलिस टीम ने युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत बरवाला चौकी पहुंचाया, जहां चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह व उनकी टीम ने संवेदनशीलता के साथ युवती की सहायता का प्रयास शुरू किया। बातचीत में कठिनाई देखते हुए पुलिस ने उसे पेन और कागज दिया, ताकि वह लिखकर अपनी जानकारी सांझा कर सके। युवती ने इशारों और लिखित रूप में अपने नाम और घर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विवरण पुलिस को दिए।

युवती को सुरक्षित और सकुशल घर पहुंचाया

करीब 3 घंटे की खोजबीन और सत्यापन के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों का पता लगा लिया और उन्हें तुरंत चौकी बुलाया। शाम लगभग 7 बजे युवती को सुरक्षित और सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

परिजनों ने युवती को ढूंढ निकालने में दिखाई गई सतर्कता, धैर्य और मानवीय व्यवहार के लिए पंचकूला पुलिस की बरवाला चौकी टीम व ईआरवी-520 टीम का दिल से आभार जताया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad