विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हरियाणा के 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत 38 विधायकों ने देखी लोक सभा की कार्यवाही

Haryana MLAs watched the proceedings of the Lok Sabha; हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश के 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत कुल 38 विधायकों ने लोक सभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान सभी ने उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Dec 2025 20:06:PM
विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हरियाणा के 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत 38 विधायकों ने देखी लोक सभा की कार्यवाही

Haryana MLAs watched the proceedings of the Lok Sabha; हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश के 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत कुल 38 विधायकों ने लोक सभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान सभी ने उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही देखी और आर्ट गैलरी व लाइब्रेरी का अवलोकन भी किया। सभी विधायकों ने इस दौरे को लेकर बेहद उत्साह दिखाया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का इस दौरे को लेकर धन्यवाद किया। बता दें कि हरियाणा विधान सभा देश की पहली ऐसी विधान सभा बनी, जिसके सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में संसद परिसर का भ्रमण किया तथा सदन की कार्यवाही देखी।

नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मंत्री व विधायक इकट्ठा हुए और सुबह करीब 10 बजे हरियाणा रोडवेज की बसों में सवार होकर लोक सभा की कार्यवाही देखने के लिए संसद पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की तथा उन्हें हाल ही में प्रकाशित हरियाणा विधान सभा की पत्रिका सदन संदेश की प्रति भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही देखी। उस दौरान लोक सभा में प्रश्नकाल चल रहा था। इसके उपरांत गैलरी विजिट की और यहां भारतीय लोक संस्कृति, कला व अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया।

उप राष्ट्रपति और लोक सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, हुई चर्चा

इस दौरे के दौरान उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से सभी ने मुलाकात की। इस दौरान अलग-अलग विषयों पर चर्चा भी हुई। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया को लेकर विधायकों से विचार विमर्श किया। वहीं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी लोक सभा की कार्यवाही को लेकर विधायकों ने चर्चा की। विधायकों ने भी इस दौरान अपने विचार रखे। इस दौरान हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को हरियाणा विधान सभा की पत्रिका सदन संदेश की प्रति भेंट की।

संसद भवन में समझा समुंद्र मंथन भाव

इस दौरे के दौरान सभी जन प्रतिनिधियों ने नए संसद भवन के अंदर दर्शाए गए समुंद्र मंथन की कलाकृति को देखा। जहां यह बताया गया है कि जब समुंद्र मंथन हुआ था तो बहुत सी चीजें निकली थी। इसी प्रकार संसद में भी विचारों का मंथन किया जाता है ताकि बेहतर विमर्श निकले। विधायकों ने भगवान गणेश और महर्षि वेदव्यास संवाद के भाव को भी जाना।

लाइब्रेरी का किया दौरा

सभी विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में लोक सभा के अंदर बनी लाइब्रेरी का भी दौरा किया। इस लाइब्रेरी में रखी किताबों को लेकर न केवल विधायकों व मंत्रियों ने बेहद रूचि दिखाई बल्कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने विशेष रूचि दिखाई। उन्होंने संविधान की संरक्षित मूल प्रति का भी ओवलोकन किया।

सभी ने विधान सभा अध्यक्ष का जताया आभार

सभी मंत्रियों व विधायकों ने लोक सभा के दौरे को लेकर हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का आभार जताया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक विशेष दिन रहा। इस दौरे को लेकर लोक सभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला का धन्यवाद, जिन्होंने यह मौका दिया। आज का दिन बेहद ज्ञानवर्धक रहा। लोक सभा मे जाकर विधायकों ने नई चीजों को देखा व सीखा। देश व प्रदेश की उन्नति में जन प्रतिनिधियों का एक विशेष स्थान होता है। सभी जन प्रतिनिधियों ने बेहद उत्साह के साथ लोक सभा का भ्रमण किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यमंत्री राजेश नागर व विधायक आफताब अहमद, अनिल यादव, भगवानदस कबीरपंथी, बीबी बत्रा, चंद्रप्रकाश, देवेंद्र चतर्भुज अत्री, गीता भुक्कल, हरिंद्र सिंह, जगमोहन आनंद, कंवर सिंह यादव, कपूर सिंह, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण सिंह यादव, मंजू चौधरी, मोहम्मद इसराइल, मुकेश शर्मा, नरेश सेलवाल, निखिल मदान, ओमप्रकाश यादव, पवन खरखौदा, राजबीर सिंह फरटिया, रामकुमार गौतम, रेणू बाला, रणधीर पनिहार, सतीश कुमार फागना, सतपाल जाम्बा, शैली चौधरी, शीशपाल सिंह, तेजपाल तंवार, योगेंद्र राणा मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad