लोग जाट विरोधी बयानबाज़ी करने वाले नेताओं धमकाएं : पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
Latest News: हिसार रैली का निमंत्रण देने रविवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला कांग्रेस पर गरम तो भाजपा पर नरम दिखे। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए जातिवादी बयानबाज़ी करने वाले नेताओं को धमकाने की बड़ी बात कही। पर रैली के बाद किस पार्टी में जाएंगे, ये पत्ते नहीं खोले।
पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि वो फऱवरी या मार्च में हिसार में बड़ी रैली कर आगामी राजनीतिक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में क्षेत्रीय दलों का नहीं कोई भविष्य। हर क्षेत्र दल को भाजपा या कांग्रेस का सहयोगी बनना पड़ा रहा है। चौटाला ने हरियाणा में नायब सरकार के एक साल होने पर कहा कि ष्टरू नायब सैनी शरीफ व भले आदमी, अच्छे प्रयास कर रहे हैं।
वहीं हरियाणा सरकार पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ना बने तो आरोप लगा दो, 50 साल इन्हीं की सरकार थी। साथ ही कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियादी आरोप बताया। पूर्व ष्टरू हुड्डा द्वारा हरियाणा में सरकार चोरी के आरोप पर रणजीत चौटाला ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम या वोट चोरी का पता नहीं, पर कांग्रेस ने सरदार पटेल के वोट ज़्यादा होने पर भी नेहरू को पीएम बनाया था और आपातकाल में इंदिरा ने कोर्ट के आदेश पर पीएम पद नहीं छोड़ा था।
भाजपा पर नरम दिखते दिखते अंत में रणजीत चौटाला ने भाजपा नेताओं (गौरव गौतम, रामकुमार गौतम व रामचंद्र जांगड़ा) के जाट विरोधी बयान पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं और ऐसी खामखां की बातें कर नेता भाईचारा ना तोड़ें। साथ ही कहा कि लोगों को ऐसे बयान देने वाले नेताओं को धमकाना चाहिए।