CM सुक्खू ने की MSME फेस्ट 2026 की शुरुआत, हिमाचली शॉल प्रदर्शनी के गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने पर दी बधाई

MSME Fest 2026 begins; शिमला में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने MSME फेस्ट 2026 का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल की पारंपरिक शॉल ने गिनीज बुक ऑफ […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 03 Jan 2026 21:28:PM
CM सुक्खू ने की MSME फेस्ट 2026 की शुरुआत, हिमाचली शॉल प्रदर्शनी के गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने पर दी बधाई

MSME Fest 2026 begins; शिमला में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने MSME फेस्ट 2026 का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल की पारंपरिक शॉल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह बनाई है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की शिमला में 3 दिन के हिम MSME फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार छोटे उद्योगों के लिए इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज हिमाचली शॉल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है. इस कार्यक्रम के दौरान 4003 हाथ से बुनी हुई पहाड़ी शॉल प्रदर्शनी के लिए लगाई गई है. मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उद्योग ने विभाग प्रदेश में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित किया, जिसके कारण आज ये रिकॉर्ड बन पाया है. उन्होंने कहा के ये शॉल छोटे उद्योगों और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई है. हिमाचल की टोपी और शॉल आज दुनिया भर में मशहूर हो रही है. प्रदेश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

वहीं, धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कमेटी को पीड़ित छात्रा के आरोपों की विस्तृत जांच करने के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

नालागढ़ ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि NIA और SFL इस मामले में साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस भी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर मामले की तफदीश में जुटी हुई है. ब्लास्ट के स्थान पर पुराना कबाड़ भी हुआ करता था. ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच की जा रही है.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad