कुरुक्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की हत्या, शव झाड़ियों में मिला
Latest News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद-ठोल रोड पर मंदहेड़ी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में खून से सना शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, किसी धारदार हथियार से व्यक्ति की गर्दन पर वार करके हत्या की गई है, उसके पेट पर भी धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क पर झाड़ियों में फेंककर भाग गए।
मृतक की उम्र 35-40 है। उसने ब्लू जैकेट-टीशर्ट और सफेद रंग की पेंट डाल रखी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैम्पल एकत्रित करवाए है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी तक करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से भी पहचान करवाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।