Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Congress Rift: ਚੰਨੀ ਖੇਮੇ ਨਾਲ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ.... Punjab Fresh Debt: ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ! ਸਰਕਾਰ ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਸਤੰਬਰ ਵਿਚਾਲੇ 13,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ...... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ’ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ, CJP ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ’ਤੇ ਅੜੀ; ਜੇ.ਪੀ. ਨੱਡਾ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ.... NEET ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: 'ਚਲੋ ਸੰਸਦ' ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ 'ਤੇ ਭੜਕੇ ਅਰਿਜੀਤ ਸਿੰਘ; ਬੋਲੇ– "ਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਰੱਬ ਸਮਝ ਲਿਆ ਹੈ?"

जब बॉयफ्रेंड से बात करने को मना किया , तो अपनी सास को मार डाला

Latest News: हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की मौत के 5 महीने बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला की बहू और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां बहू को बॉयफ्रेंड से बातचीत करने से टोकती थी, जिसके चलते यह […]
Khushi
By : Updated On: 08 Jan 2026 14:13:PM
जब बॉयफ्रेंड से बात करने को मना किया , तो अपनी सास को मार डाला
ਸੰਕੇਤਕ ਤਸਵੀਰ

Latest News: हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की मौत के 5 महीने बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला की बहू और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां बहू को बॉयफ्रेंड से बातचीत करने से टोकती थी, जिसके चलते यह साजिश रची गई।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

पहले बहू ने मौत को लेकर झूठी कहानी रची थी। उसने मौत की वजह चारपाई से गिरना बताया था। तब महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसके बाद शक होने पर एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी, जिस पर जांच करके पांच माह बाद केस दर्ज किया गया।

अब पति ने बताया कि उसकी मां कभी तकिया नहीं रखती थी, लेकिन मरने से पहले तकिया रखा हुआ था। इसके अलावा सिर से खून भी रिस रहा था, जिसके चलते पति ने शक होने पर एसपी को शिकायत सौंपी। सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

जितेंद्र ने यह भी बताया कि शिवानी अक्सर घर से रुपए चुराकर अपने बॉयफ्रेंड राजेश को दिया करती थी। वह घर से आंगनबाड़ी में राशन लेने जाने के बहाने निकलती थी और फोन कर राजेश को बुला लेती थी। ऐसे में उससे मिलकर पैसे दे देती थी और कभी-कभी पैसे ले भी लेती थी। आरोपी राजेश मजदूरी करता है।

जितेंद्र ने बताया कि शिवानी ने आरोपी राजेश को कह रखा था कि वह जल्द ही अपने पति से तलाक ले लेगी, जिसके बाद वे दोनों एक साथ रहेंगे। अपना घर बचाने के लिए जितेंद्र ने राजेश से बातचीत भी की। उसे कहा कि वह पीछे हट जाए। इस पर राजेश ने कहा कि जब तक शिवानी नहीं कहती, वह पीछे नहीं हटेगा।

CIA की जांच में सही निकले आरोप

वारदात के बाद काफी समय बीतने के बाद उसने शक होने पर SP ऑफिस में शिकायत दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच सीआईए-1 को सौंपी गई, जिसमें जांच करते हुए अब करीब पांच माह बाद शिवानी व उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अभी कोई भी डिटेल शेयर नहीं कर सकते।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News