Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Congress Rift: ਚੰਨੀ ਖੇਮੇ ਨਾਲ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ.... Punjab Fresh Debt: ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ! ਸਰਕਾਰ ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਸਤੰਬਰ ਵਿਚਾਲੇ 13,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ...... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ’ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ, CJP ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ’ਤੇ ਅੜੀ; ਜੇ.ਪੀ. ਨੱਡਾ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ

पंचकूला में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का गठन

Anti-Vehicle Theft Unit formed in Panchkula; पंचकूला में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय पंचकूला द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में पंचकूला में विशेष रूप से गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का औपचारिक उद्घाटन हो गया है। इस विशेष यूनिट की कमान इंस्पेक्टर सुनील कुमार […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Jan 2026 18:12:PM
पंचकूला में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का गठन

Anti-Vehicle Theft Unit formed in Panchkula; पंचकूला में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय पंचकूला द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में पंचकूला में विशेष रूप से गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का औपचारिक उद्घाटन हो गया है। इस विशेष यूनिट की कमान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट को विशेष रणनीति के तहत गठित किया गया है। यह यूनिट वाहन चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने, चोरी के वाहनों की त्वरित बरामदगी तथा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि शहर के उन चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में विशेष गश्त की जाएगी, जहां वाहन चोरी की घटनाएं अधिक सामने आई हैं। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों के डाटा का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने ने कहा, “एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का उद्देश्य केवल वाहन चोरों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि वाहन चोरी की घटनाओं को जड़ से खत्म करना है। हमारी रणनीति स्पष्ट है—अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी, तकनीक का बेहतर उपयोग और फील्ड में सक्रिय पुलिसिंग। इस विशेष यूनिट के माध्यम से वाहन चोरी करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम नागरिकों को इससे सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News