मोदी सरकार गरीबों के लिए कर रही कार्य, कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा विरोध करना : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur; रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सोलन की ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी के प्रवास पर है। इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा मनरेगा को लेकर किया जा रहे विरोध पर कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है मोदी सरकार के हर कार्य […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 11 Jan 2026 17:00:PM
मोदी सरकार गरीबों के लिए कर रही कार्य, कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा विरोध करना : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur; रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सोलन की ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी के प्रवास पर है। इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा मनरेगा को लेकर किया जा रहे विरोध पर कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है मोदी सरकार के हर कार्य का विरोध करना।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर की इकलौती पार्टी कांग्रेस है जो गरीब के विकास का विरोध करती आई है, गरीब के काम का विरोध करती आई है और राम के नाम का विरोध करती आई है।

केंद्र सरकार कर रही गरीबों के लिए कार्य, कांग्रेस कर रही विरोध

अनुराग ठाकुर ने कहा कि में कांग्रेस से यह पूछना चाहता हूं कि अगर गरीब को जी राम जी में 100 दिन की बजाय 125 दिन की दिहाड़ी मिलेगी, ज्यादा मानदेय मिलेगा, 15 दिन का पैसा 7 दिन में मिलेगा अगर विलंब होता है तो ब्याज समेत मिलेगा अगर काम ना मिले तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। गरीब का कल्याण हो इसके लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है तो इसमें विरोध किस बात का है।

कांग्रेस ने 4 दशक तक कि

गरीबों के नाम पर राजनीति, गरीबों को मिटाने का ही किया काम

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए है। कांग्रेस ने 4 दशक तक गरीबों के नाम पर राज किया और हमेशा गरीब विरोधी रहकर गरीबों को ही मिटाते रहे। कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर राजनीति की और उनको गरीबी में रखने का काम किया है

बंगाल में ममता बनर्जी के राज में।मिल रहा बांग्लादेशी घुसपैठिये और रोहंगिया मुसलमानों को संरक्षण

लगातार किए जा रहे घोटाले, जांच में किए जा रहे अवरोध

ममता बनर्जी को लेकर और बंगाल चुनाव 2026 को लेकर किए गए सवाल के जवाब में

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के यह हाल कर दिया कि वहां पर बांग्लादेशी घुसपैठिये और रोहिंग्या मुसलमान हो उनको वहां पर संरक्षण मिलता है। कोई बम्ब बनाता है कोई नकली करेंसी के साथ पकड़ा जाता है। बंगाल को असुरक्षित बनाने का काम, भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम और वहां की मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ जब जांच हो रही हो तो कागज बचाने का काम और जांच में अवरोध पैदा करने का काम करती है।चुनी हुई मुख्यमंत्री अंसवैधानिक कार्य कर रही हैं। इनकी पेटिंग स्कैम वाले 3 करोड़ में खरीदते है इनके मंत्रियों के पास करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे है और लगातार घोटाले वहां पर हो रहे है और जब जांच होती है तो अवरोध पैदा किया जाता है।

समय पर हो पंचायत चुनाव, नए पंचायत प्रतिनिधि आएं चुनकर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द पंचायत चुनाव हो ताकि पंचायत का, गांव का विकास हो सके और नए जनप्रतिनिधि चुनकर आए ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और नए जनप्रतिनिधि जी राम जी, 16वें वित्त आयोग और अन्य सांसद और विधायक नीति से भी विकास कर सके।

बता दें कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सोलन की ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी में डाकघर शाखा कोरों केन्थड़ी का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने खेल मैदान लगेजघाट और शहीद दिलाराम स्मारक का अनावरण भी किया। इस दौरान उनके साथ शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad