SBI ब्रांच से लॉकर गायब होने का आरोप, एक किलो सोना और तीन किलो चांदी के गहनों पर सवाल
Latest News: हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और उनके परिवार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सेक्टर-15 शाखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि बैंक लॉकर से करीब एक किलो सोने और लगभग तीन किलो चांदी के कीमती गहने गायब हो गए हैं।
अब जब उनकी पत्नी इसे चेक करने गई तो बैंक कर्मचारी ने यह कहते हुए उन्हें चौंका दिया कि उनका लॉकर वहां मौजूद ही नहीं है। सीए के मुताबिक, उनकी पत्नी ने जब बताया कि मूल चाबी तो उनके पास है, फिर ऐसे कैसे हो सकता है। इस पर बैंक कर्मचारी ने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।
इसके बाद पत्नी ने मौके से ही सीए को कॉल कर मामले की जानकारी दी। फिलहाल, सीए ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने भी बैंक मैनेजर को नोटिस जारी किया है, जिसमें रिकार्ड पेश को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि बैंक की ओर से रिकॉर्ड मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि भारत में आज (1 फरवरी 2026) 24 कैरेट के 1 किलो (1000 ग्राम) सोने की कीमत लगभग ₹1.60 करोड़ से ₹1.65 करोड़ के बीच है। चूंकि गहने 22K (कम शुद्धता) के होते हैं और उन पर मेकिंग चार्ज और GST लगता है, इसलिए 1 किलो सोने के गहनों की कुल कीमत ₹1.50 करोड़ से ₹1.60 करोड़ के बीच हो सकती है। यह दरें विभिन्न शहरों और टैक्स के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।