Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस–कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, कई छात्र घायल

Latest News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। मोहनपुर गांव के पास स्कूल बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठे कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। कार से […]
Khushi
By : Updated On: 03 Feb 2026 18:56:PM
रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस–कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, कई छात्र घायल

Latest News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। मोहनपुर गांव के पास स्कूल बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठे कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

कार से टकराने के बाद बस पेड़ से टकरा गई। इसमें उसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों से किसी तरह बच्चो को बाहर निकाला और घायलों को रेवाड़ी के मात्रिका अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए थे।

मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। मोहनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस बोली- तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

बावल थाना पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। युवक काफी तेज स्पीड से कार दौड़ा रहे थे। दोनों वाहन जब आमने सामने आए तो एक दूसरे को बचाने के चक्कर में उनकी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News