Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: SHO ਬੇਅੰਤ ਕੌਰ ਮੁਅੱਤਲ, DSP ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜਾਂਚ ਦੀ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼....ਪਰਮਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਕੈਮਿਸਟ ਅਸ਼ਵਨੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਵੀ ਕੇਸ ‘ਚ ਨਾਮਜ਼ਦ !.....ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ’ਚ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ.......ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ’ਚ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਤੋਂ ਵਪਾਰੀ ਚਿੰਤਤ, ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੁੱਲ੍ਹੀਆਂ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ........ਦੋ ਕਾਰ ਸਵਾਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਏ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ........ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਫਿਰੌਤੀ ਨਾ ਦੇਣ ’ਤੇ ਕੱਪੜਾ ਵਪਾਰੀ ’ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ......ਕੈਨੇਡਾ: ਫਿਰੌਤੀ ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ’ਚ ਵਾਂਟੇਡ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਜਾਰੀ, ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀ.....ਡਾ. ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਬਣੇ PAU ਦੇ ਨਵੇਂ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ......ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ’ਚ ਮੌਸਮ ਨੇ ਲਈ ਕਰਵਟ, ਕਈ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਮੀਂਹ ਤੇ ਗੜੇਮਾਰੀ

वर्ष 2026 की शुरुआत में ही मिली 26 आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति : आरती सिंह राव

चंडीगढ़ , 4 फरवरी – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय […]
By : Updated On: 04 Feb 2026 15:40:PM
वर्ष 2026 की शुरुआत में ही मिली 26 आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति : आरती सिंह राव
Aarti Singh Rao

चंडीगढ़ , 4 फरवरी – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पांच जिलों में 26 आयुष औषधालय और खोलने की स्वीकृति दे दी है , शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोले जाएंगे।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को किफायती और सुलभ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और आवश्यकतानुसार अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला के 5 गांवों लिसान , करवारा मानकपुर , रोहड़ाई , जयसिंहपुरा, झाबुवा, महेंद्रगढ़ जिला के 6 गांवों सुरजनवास , गुढ़ा , बुचावास , बावनिया , रामबास , रसूलपुर , करनाल जिला के 1 गांव फफड़ाना , कुरुक्षेत्र जिला के 4 गांव अजराना कला , कालसा , नलवी , मोहरी तथा यमुनानगर जिला के 10 गांव महियुद्दीनपुर , रतनगढ़ , भांगड़ा , तलकपुर , खुर्दबन , ताजेवाला , हड़ौली , लेडी , कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर में राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे।

आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है। राज्य में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की जनता की सेहत के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। 

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News