3 मार्च से आरंभ होंगी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, प्रदेश भर में स्थापित किए गए 2384 परीक्षा केंद्र

Himachal Pradesh 10th and 12th grade annual examinations; प्रदेश में तीन मार्च से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं में एक लाख 84 हजार के करीब परीक्षार्थी भाग लेंगे। वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न करवाई जाएंगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से 2384 […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Feb 2026 15:23:PM
3 मार्च से आरंभ होंगी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं, प्रदेश भर में स्थापित किए गए 2384 परीक्षा केंद्र

Himachal Pradesh 10th and 12th grade annual examinations; प्रदेश में तीन मार्च से आरंभ होने वाली दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं में एक लाख 84 हजार के करीब परीक्षार्थी भाग लेंगे। वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न करवाई जाएंगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से 2384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षाओं उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र प्रदेश भर में स्थापित किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। वार्षिक परीक्षाओं हेतू बोर्ड द्वारा हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किए गए हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से जहां फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे, वहीं परीक्षा केंद्रों की लाइन मॉनिटरिंग के लिए बड़े स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय लगाएगा शिक्षकों की डयूटी

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड को शिक्षकों की उपलब्धता की समस्या रहती थी, जिस पर बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय से आग्रह किया था। शिक्षा बोर्ड के आग्रह पर शिक्षा निदेशक की ओर से हामी भरी गई है कि स्थल मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की डयूटी शिक्षा निदेशालय की ओर से लगाई जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि तीन मार्च से आरंभ हो रही वार्षिक परीक्षाओं में जमा दो में करीब 96 हजार, जबकि दसवीं में 88 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगे तथा 28 फरवरी तक प्रेक्टिकल परीक्षा का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे, साथ ही लाइव मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जोकि पूर्व की अपेक्षा बड़े स्तर पर होगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad