पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को नहीं कोई डर : अनिरुद्ध सिंह
वीरवार को सोलन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव से डरी नहीं हैं और भाजपा के यह आरोप सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा फालतू के मुद्दे बना रही है लोगों को गुमराह कर रही है।
उनका कहना है कि पंचायत चुनाव पार्टी सिम्बल पर नहीं होते हैं और आज तक कभी हुए भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल के ऊपर आज तक पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में जो सरकार गई है उसके लिए हाई कोर्ट के वर्डिक्ट को लेकर अध्ययन किया गया है।
उनका कहा कि प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण कई पंचायत कई गांव जिनमें लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला जैसे क्षेत्र में सड़के बंद है। ऐसे में इन सभी बातों को लेकर कैबिनेट में सभी मंत्रियों से चर्चा की गई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर सरकार गई है।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फाइनेंशियल बर्डन होने के चलते अभी इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा सके है जैसे ही सब ठीक होगा कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने भाजपा के सेब के रेट को लेकर आयात खुलने और इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर किये जा रहे दावों को लेकर कहा कि सेब आयात खोल दिया गया है। इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया गया है इसका फर्क तो जरुर पड़ेगा क्योंकि हिमाचल प्रदेश में 5000 करोड़ का रेवेन्यू सेब से होता है और ऐसे में इसका बहुत फर्क भविष्य में पड़ेगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता के तहत सेब पर आयात शुल्क घटाया है।
उन्होंने कहा कि बागवानों किसानों के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं हो रहा है लेकिन भाजपा ने हमेशा से उन्हें गुमराह करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी 7 सांसद विकास कार्य को बढ़ावा देने में कोई भी कदम नहीं उठा पा रहे हैं।