नशा तस्करी पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, 27.13 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Panchkula heroin arrest news; पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड के […]
Jaspreet Singh
By : Published: 18 Feb 2026 18:24:PM
नशा तस्करी पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, 27.13 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Panchkula heroin arrest news; पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 14 फरवरी की शाम को पुलिस टीम गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान सेक्टर-20 स्थित सेब मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शिव कुमार उर्फ कुंगलु श्मशान घाट के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 27.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशीला पदार्थ एक सप्लायर से लेकर आता था। उक्त सप्लायर की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का नशा मुक्त पंचकूला बनाने का अभियान लगातार जारी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad