Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ‘ਆਪ’ ਵਿਧਾਇਕ ਅਜੀਤਪਾਲ ਕੋਹਲੀ ਨੂੰ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ......ਪਟਿਆਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ: 6 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰਿਲੀਵ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ......ਮੁਕੇਰੀਆਂ ’ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਬਾਈਕ; ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ......ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ 5 ਸੂਬਿਆਂ ਦੀ ਡਰਾਫਟ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ, ਯੂਪੀ ’ਚ 20.7 ਲੱਖ ਵੋਟਰ ਵਧੇ......NEET-UG ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ’ਚ 14 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੋਸ਼ ਆਇਦ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ.......ਕੁਲਗਾਮ ’ਚ ਲਸ਼ਕਰ ਦਾ ਅੱਤਵਾਦੀ ਲਤੀਫ ਭੱਟ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਢੇਰ......ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਕੰਸਰਟ ’ਤੇ ਬਾਲ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ, ਡੀ.ਸੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਰਿਪੋਰਟ.......DNA ਰਿਪੋਰਟ ਨੇ ਬਦਲਿਆ ਨਾਬਾਲਗ ਨਾਲ ਜਬਰ-ਜਨਾਹ ਦਾ ਕੇਸ, ਨਵਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਪਿਤਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਮੁਲਜ਼ਮ......ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ’ਚ ਪਤੀ ਬਣਿਆ ਰੋੜਾ ਤਾਂ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹੀ ਰਚੀ ਕਤਲ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ! 3 ਲੱਖ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਸੁਪਾਰੀ......11 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਉਮਰ ਕੈਦ

डीजीपी पंजाब द्वारा 1951 बैंच के आईपीएस अधिकारी जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 21 फरवरी: डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज 1951 बैंच के सेवामुक्त आईपीएस अधिकारी श्री जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन मौके शुभकामनाएं दी है। डीजीपी ने अपने एक्स हैंडल ( पहले टविट्टर) पर पोस्ट में कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस के पंजाब कैडर की प्रमुख हस्ती श्री […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ: 
डीजीपी पंजाब द्वारा 1951 बैंच के आईपीएस अधिकारी जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 21 फरवरी: डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज 1951 बैंच के सेवामुक्त आईपीएस अधिकारी श्री जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन मौके शुभकामनाएं दी है।

डीजीपी ने अपने एक्स हैंडल ( पहले टविट्टर) पर पोस्ट में कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस के पंजाब कैडर की प्रमुख हस्ती श्री बावा अधिकारियों की एक पीढ़ी का नेतृत्व करते है, जिन्होंने पेशेवर, सैद्धांतिक और निडर पुलिसिंग की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने लिखा कि पंजाब कैडर लंबे समय से अपनी समर्पित सेवा भावना, लीडरशिप और देश प्रति योगदान के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और श्री बावा पंजाब कैडर के आई.पी.एस. अधिकारियों की पहली कतार की हस्तियों में से एक है।

बताने योग्य है कि विशेष डीजीपी हैडक्वाटर एस.एस.श्रीवास्तव और डीआईजी परसोनल अमनीत कौंडल ने वैटर्न अधिकारी के साथ उनके निवास स्थान पर मुलाकात करके उनको पूरी पुलिस फोर्स की तरफ़ से शुभकामनाएं दी।

श्री जगजीत सिंह बावा ने 13 जुलाई, 1951 को अपना सेवाकाल शुरू किया और एसएसपी फ़िरोज़पुर के तौर पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने अलग- अलग जिलों में एएसपी और एसपी के तौर पर सेवाएं निभाई। उन्होंने डीआईजी और आईजीपी के तौर पर भी कई महत्वपूर्ण पदो पर काम किया और आईजीपी पंजाब के तौर पर भी सेवा निभाई। इसके बाद उनको 27 सितम्बर, 1977 को केंद्रीय डैपूटेशन पर नई दिल्ली में डायरैक्टर सीबीआई नियुक्त किया गया। श्री बावा को सेवामुक्ति की आयु के बाद सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया और फिर 28 फरवरी, 1985 को को वह सेवामुक्त हो गए।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आईजीपी पंजाब और डायरैक्टर सीबीआई के तौर पर अपनी मिसाली सेवा के द्वारा श्री बावा ने इमानदारी, संस्थागत ताकत और जनतक विश्वास के उच्च स्तर को कायम रखा। उन्होंने कहा कि श्री बावा का जीवन और करियर लगातार अधिकारियों को प्रेरित करता आ रहा है।

डीजीपी ने आगे कहा कि जब हम आज श्री बावा का 100वां जन्मदिन मना रहे है, पंजाब पुलिस देश प्रति ड्यूटी, सम्मान और सेवा के लिए उनके प्रति अपना गहरा मान- सम्मान व्यक्त करती है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News