प्रदेश सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म : बिंदल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश में घटित ताजा घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को 40 माह मे 40 दंश झेलने पड़े हैं। वन अधिकारिओं पर […]
Khushi
By : Updated On: 28 Feb 2026 11:52:AM
प्रदेश सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म : बिंदल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश में घटित ताजा घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को 40 माह मे 40 दंश झेलने पड़े हैं। वन अधिकारिओं पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वन, खनन, ट्रांसफर और चिटटा माफिया सक्रिय है। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग का पतन किया गया है। प्रदेश में पहले करीब 1500 स्कूलों को बंद कर दिया गया। फिर राशलाइजेशन के नाम पर 500 स्कूल बंद किये गए। उन्होंने कहा कि अब स्कूल मर्ज किये जा रहे हैं, स्कूलों के मर्ज करना, उर्दू का शब्द मर्ज बन गया है।

डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा का बेड़ा गर्क करके रख दिया है। स्कूलों को बंद करने, मर्ज करने से बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा, इसका जवाब सरकार के पास भी नहीं है।

डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही जनता पर टैक्स की मार शुरू कर दी थी, अब प्रदेश में एंट्री टैक्स के नाम पर टैक्स को मल्टीपल कर दिया गया है, यानी हिमाचल आइए, लेकिन पहले भारी भरकम टैक्स दीजिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में एंट्री टैक्स लगाया जा रहा है, यदि पंजाब व हरियाणा ने टैक्स लगाया तो हिमाचल की जनता भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खुद में उलझी सरकार ने अपने गलत निर्णयों से जनता को भी उलझा रखा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad