Haryana News; गुरुग्राम में 6 करोड़ की ठगी के मामले में बिल्डर गिरफ्तार

Gurugram builder cheating case; गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में बिल्डर Vipul Ltd. के CEO/MD/CFO पुनीत बेरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। मामला हरियाणा […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 28 Feb 2026 19:47:PM
Haryana News; गुरुग्राम में 6 करोड़ की ठगी के मामले में बिल्डर गिरफ्तार

Gurugram builder cheating case; गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में बिल्डर Vipul Ltd. के CEO/MD/CFO पुनीत बेरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

मामला हरियाणा के विभिन्न जिलों में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं से 6 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में कंपनी के नए प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर वकीलों के एक समूह से ‘फ्रेंडली लोन’ लिया गया था और कम समय में रकम दोगुनी कर लौटाने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि बाद में संपर्क तोड़ लिया गया और भुगतान के लिए जारी किए गए करोड़ों रुपये के चेक बाउंस हो गए।शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि आरोपी ने सोहना रोड स्थित वी क्लब को बेचकर रकम लौटाने का भरोसा दिया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं, जिनमें 406, 420 और 120B शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यही नही आरोपी के खिलाफ इस तरह की कई अन्य शिकायतें भी विभिन्न थानों और आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज हैं। पुलिस अब सभी मामलों को जोड़कर विस्तृत जांच कर रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad