Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

हरियाणा AAP प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शराब घोटाले मामले में न्यायिक फैसले को बताया न्यायसंगत

Haryana News: हरियाणा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कथित शराब घोटाले के मामले में हालिया न्यायिक फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय ने भाजपा की कथित राजनीतिक साजिश और झूठ को पूरी तरह उजागर कर दिया है। गुप्ता ने […]
Khushi
By : Updated On: 10 Mar 2026 11:58:AM
हरियाणा AAP प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शराब घोटाले मामले में न्यायिक फैसले को बताया न्यायसंगत

Haryana News: हरियाणा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कथित शराब घोटाले के मामले में हालिया न्यायिक फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय ने भाजपा की कथित राजनीतिक साजिश और झूठ को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि शराब घोटाले का मामला न केवल मनगढ़ंत और फर्जी था, बल्कि सुनवाई के योग्य भी नहीं था। इसी कारण सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया गया।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई हुई, लेकिन हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर कोई रोक नहीं लगाई।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर पंजाबी भाषा में भाषण देते हैं और हरियाणा के बजट में सिख पगड़ी पहनते हैं। उनका कहना था कि पंजाब की जनता अच्छी तरह जानती है कि नायब सैनी के रिश्ते अकाली दल से रहे हैं, और पंजाब में अकाली दल और बीजेपी की साझी सरकार के दौरान नशे का कारोबार फैलता रहा।

गुप्ता ने चेतावनी दी कि आज वही नशा और बदमाशी हरियाणा में फैल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिरौती की घटनाएं, गोलियां चलना और नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News