जयराम करें अपनी नींद की चिंता, उनकी सरकार में भी चलती थी मित्रों की सरकार : जगत सिंह नेगी

Jagat Singh Negi; हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी मंगलवार को सोलन प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सोलन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, आरडीजी और आगामी बजट सत्र को […]
Jaspreet Singh
By : Published: 10 Mar 2026 13:55:PM
जयराम करें अपनी नींद की चिंता, उनकी सरकार में भी चलती थी मित्रों की सरकार : जगत सिंह नेगी

Jagat Singh Negi; हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी मंगलवार को सोलन प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सोलन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, आरडीजी और आगामी बजट सत्र को लेकर बात की।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपनी नींद की चिंता करनी चाहिए उन्हें दूसरों की नींद की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राज्यसभा सीट के लिए नंबर गेम तो था नहीं और कांग्रेस के पास बहुमत था ऐसे में राज्यसभा सांसद कांग्रेस का ही चुना जाना था।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा ने खरीद फरोख्त कर राज्यसभा की सीट हथयाई थी उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने और दल बदल करने का कार्य बीजेपी ने किया थ।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में भी मित्रों की सरकार चल रही थी और वह सभी जानते हैं कि कौन से मित्र उस समय थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता आज सरकार में बैठे हैं ऐसे में मित्रों की सरकार कहना गलत है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानी विभाग की जो योजनाएं चल रही है उसको लेकर सरकार बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। शिवा प्रोजेक्ट के तहत भी सोलन जिला में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं योजनाओं को लोगों तक कैसे पहुंचा जाए इसके लिए भी धरातल पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आरडीजी को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ने हिमाचल के साथ इस ग्रांट को बंद करके अन्याय किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष आज इस मुद्दे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। आज उनके मुंह तक सिल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिमाचल द्रोही है।

उन्होंने एचपी शिवा योजना को लेकर बात करते हो कहा कि अभी 6000 हेक्टर भूमि में सरकार ने कार्य करना था अभी 50% कार्य हो चुका है और प्लांटेशन की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह का कोई भी रूट स्टॉक विदेश से नहीं आया है जितना भी हिमाचल में रूट स्टॉक पड़ा है उसको लेकर ही कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने भांग की खेती को लेकर भी बात करते हुए कहा कि सरकार इसको लेकर कार्य कर रही है और इसको लेकर कमेटी भी बनी हुई है जिसके माध्यम से लोगों से बात करके भी इस पर विचार किया गया है। विधानसभा में भी इसको लेकर विचार किया गया है इसमें सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है वही चयनित विश्वविद्यालय और नोडल एजेंसी को भी इस बारे में फंडिंग भी की गई है।

बागवानी मंत्री ने कहा कि रिवेन्यू डिपार्मेंट में राजस्व अदालत माह के अंत में शुरू की गई है जिसमें लोगों के लंबित पड़े मुद्दों को सुलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा रहे जिससे लोगों को फायदा भी हो रहा है। वहीं अब लोगों को ऑफिसों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कुल्लू में हुए पूर्व विधायकों के बैठक को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सभी लोगों को अपनी बात रखने और इकट्ठे होने का हक है।

जगत सिंह नेगी ने आगामी बजट सत्र को लेकर बात करते हुए कहा कि बीते बजट में बागवानों और किसानों का ध्यान रखा गया था उन्होंने कहा कि अब कुछ नई स्कीमें चाहे दूध को लेकर हो चाहे एमएसपी को लेकर हो ऐसे में इस बजट में भी किसान बागवानों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad