सिर्फ 3000 रुपये के लिए बहा खून, 24 वर्षीय युवक ने 17 साल के केशव की हत्या की

Gurugram murder case; गुरुग्राम के सेक्टर-16 इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ महज 3000 रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। मामूली विवाद में एक 24 वर्षीय युवक ने 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 11 Mar 2026 15:39:PM
सिर्फ 3000 रुपये के लिए बहा खून, 24 वर्षीय युवक ने 17 साल के केशव की हत्या की
ਸੰਕੇਤਕ ਤਸਵੀਰ

Gurugram murder case; गुरुग्राम के सेक्टर-16 इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ महज 3000 रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। मामूली विवाद में एक 24 वर्षीय युवक ने 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

दरअसल मामला 10 मार्च की शाम का है। गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-16 के पास एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुँचती, घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलवल के गांव बड़ा बैजपुर का रहने वाला था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा खूनी खेल उधार के पैसों को लेकर शुरू हुआ था। मृतक केशव के दोस्त धीरज ने आरोपी मानु (24 वर्ष) से दिसंबर 2025 में 3000 रुपये उधार लिए थे। मानू लगातार पैसों की वसूली के लिए धीरज पर दबाव बना रहा था। केशव अपने दोस्त का पक्ष लेते हुए मानू को दबाव न बनाने की बात कहता था, जिससे दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई।घटना के दिन फोन पर हुई गरमा-गरम बहस के बाद केशव, मानू के कार्यस्थल के पास पहुँचा। वहाँ विवाद इतना बढ़ गया कि मानू ने पहले से साथ रखे चाकू से केशव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी को डर था कि केशव और उसके साथी उस पर हमला कर सकते हैं, इसलिए वह पहले से ही हथियार लेकर आया था।

सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने मृतक की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मानू को शीतला कॉलोनी इलाके से धर दबोचा है। क्राइम सीन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad