घरेलू कलह बना मौत का कारण, पति ने पत्नी को मारकर खुद भी कर ली आत्महत्या

Charkhi Dadri murder suicide case; हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव रावलधी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और करीब पांच घंटे बाद खुद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 11 Mar 2026 17:30:PM
घरेलू कलह बना मौत का कारण, पति ने पत्नी को मारकर खुद भी कर ली आत्महत्या
ਸੰਕੇਤਕ ਤਸਵੀਰ

Charkhi Dadri murder suicide case; हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव रावलधी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और करीब पांच घंटे बाद खुद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी शक्ति पुत्र सवित ने देर रात अपनी पत्नी गंगा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने एक नोट भी लिखकर छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि पत्नी से लगातार हो रहे झगड़े के कारण वह मरना चाहता है। नोट में उसने यह भी लिखा कि “पत्नी ने जीना हराम कर दिया है, इसलिए मैं अकेला नहीं मरूंगा।”

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब दस साल पहले वह उत्तर प्रदेश से गंगा को शादी करके लाया था। दंपति की एक छह वर्षीय बेटी भी है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह बच्ची ने अपने चाचा प्रदीप को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाचा ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। पुलिस ने कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है। शुरुआती जांच में फुटेज में आरोपी रात करीब 2:15 बजे हत्या करने के बाद घर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
इसके बाद आरोपी चरखी दादरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और ट्रेन के नीचे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव के पास पड़ी कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतका गंगा के शव को नागरिक अस्पताल दादरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं आरोपी के शव को भी जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि गांव रावलधी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad