Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

क्राइम ब्रांच ने रेड कर स्कूटी सवार तस्कर को किया गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंचकूला/ 12 मार्च: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी पर नशा तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इन्चार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में […]
Khushi
By : Updated On: 12 Mar 2026 18:41:PM
क्राइम ब्रांच ने रेड कर स्कूटी सवार तस्कर को किया गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंचकूला/ 12 मार्च: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी पर नशा तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इन्चार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम को 10 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बंदर घाटी के पास स्कूटी पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर रेड की और स्कूटी सवार युवक को दबिश देकर काबू कर लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान साहिल उर्फ बाबा निवासी मौली जांगरा, चंडीगढ़, हाल किरायेदार जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी का एक साथी पहले से ही नशा तस्करी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस उस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 11 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News