जिला में डोमेस्टिक सिलेंडर का सटॉक पर्याप्त, कालाबाज़ारी करने वालों को नहीं जाएगा बक्शा : DC सोलन
Solan LPG cylinder shortage; अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, सरकार के द्वारा दावा किया जा रहा है कि भारत में पर्याप्त मात्रा में गैस है। लेकिन, कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के चलते कई होटल और ढाबों में ताले भी लटकने शुरू हो गए। वही सोलन में भी कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के चलते होटल ढाबा संचालक परेशान है।
डीसी सोलम मनमोहन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जो कोई भी लोग इस समय में कालाबाजारी करेगा उसे टॉलरेट नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारे पास डोमेस्टिक सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। कल करीब 5000 सिलेंडर लोगों को दिए गए हैं और आज भी सप्लाई आई है। डोमेस्टिक सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और हेल्थ इंस्टीट्यूशन से उनकी डिमांड एकत्रित कर ली है और ऑयल कंपनी के साथ शेयर करेंगे ताकि उनको कोई दिक्कत न हो। खासकर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों और अस्पताल में भर्ती पेशेंट के लिए कोई समस्या नहीं आने देंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों से अनुरोध करता है कि वे अपने पास उपलब्ध स्टॉक का उपयोग करें और अगर संभव हो तो बिजली पर स्विच करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कुछ राज्य सरकार को एलोकेशन किया है मिट्टी तेल का, उसकी व्यवस्था हम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्राइवेट डिपो के माध्यम से भी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। अगर कोई प्राइवेट व्यक्ति डिपो लेना चाहता है, तो हम उसका समर्थन करेंगे।