हरियाणा के कैथल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति फरार

Kaithal murder case: हरियाणा के कैथल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी, हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला, “भाभी जी, मैंने अपनी पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना।” इसके तुरंत बाद वह घर से […]
Khushi
By : Updated On: 21 Mar 2026 18:03:PM
हरियाणा के कैथल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति फरार

Kaithal murder case: हरियाणा के कैथल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी, हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला, “भाभी जी, मैंने अपनी पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना।” इसके तुरंत बाद वह घर से फरार हो गया।

भाभी जब कमरे में पहुंची, तो मृतका बेड पर मृत पड़ी मिली। उसने चिल्लाकर पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। मृतका बठिंडा की रहने वाली थी। आरोप है कि पति हर रोज नशा करके घर आता था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

बठिंडा की रहने वाली थी शालू

मृतका शालू बठिंडा की रहने वाली थी। उसकी 2018 में कैथल निवासी अरुण से शादी हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। करीब 5 साल का लड़का और 2 साल की लड़की है। पति अरुण नशे का आदी था और अक्सर नशा करके पत्नी के साथ मारपीट करता था।

घरेलू कलह हत्या का कारण बताई जा रही

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, पतिन इसके पीछे घरेलू कलह बता रहे हैं।

मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया

शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad