हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर ,3 लोगों की मौत
हरियाणा मे झज्जर में तेज रफ्तार की वजह से सात लोगों की मौत हुई। जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई। एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले टैंकर चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और तेज गति से कैंटर दौड़ा दिया। इसी भागमभागम में कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया। इनमें एक और युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए।
इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आसपसा के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल लोगों को उठाकार बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अशोक (32) निवासी छपरा (बिहार) और शंभू (22) निवासी छपरा (बिहार) ओर हरियाणा के कानोंदा निवासी योगेंद्र (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। महिला प्रेम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।