80 साल से था इंतजार! लैंडस्लाइड में ध्वस्त हुआ निर्माणाधीन सिंयुर पुल

Chamba Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बन रहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त हो गया है. भरमौर विधानसभा में स्थित, सिंयुर से होली सड़क मार्ग पर यह पुल बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पहाड़ी से आए भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया. 5 करोड़ […]
Khushi
By : Updated On: 07 Apr 2026 12:10:PM
80 साल से था इंतजार! लैंडस्लाइड में ध्वस्त हुआ निर्माणाधीन सिंयुर पुल

Chamba Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बन रहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त हो गया है. भरमौर विधानसभा में स्थित, सिंयुर से होली सड़क मार्ग पर यह पुल बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पहाड़ी से आए भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया.

5 करोड़ की लागत से बन रहा था सिंयुर ब्रिज

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अंतर्गत भरमौर-होली सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन सियूंर पुल लैंडस्लाइड के कारण ध्वस्त हो गया है. इस घटना का वीडियो भरमौर के बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज़ ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के गिरने से धुएं का गुबार उठा. पुल के गिर जाने से स्थानीय लोगों का वर्षों का इंतज़ार ओर अधिक बढ़ गया है.

लोगों के लिए लाइफलाइन माना जा रहा था यह पुल

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में होली-खड़ामुख मार्ग पर सिंयुर पुल का निर्माण चल रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह यह पुल टूट गया. लोहे का यह निर्माणाधीन पुल लोगों की लाइफ लाइन माना जा रहा था. रावी नदी पर क्षेत्र के आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए लकड़ी का पुल है और उसी से पहले वाहन गुजरते थे, लेकिन अब नए पुल का निर्माण हो रहा था, जो कि अब टूट गया है.

80 साल से था सिंयुर पुल का इंतजार

80 साल से लोग पक्के पुल का इंतजार कर रहे थे, जो अब और बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार 2023 में इस पुल का टेंडर पास हुआ था और फिर बाद में निर्माण कार्य शुरू हुआ था. पांच करोड़ रुपये से बनने वाला ये पुल अब रावी नदी में जा गिरा है. गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त कोई वहां पर मौजूद नहीं था. इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad