हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को मतदान

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को कराए जाएंगे। हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही, तो […]
Khushi
By : Updated On: 13 Apr 2026 12:44:PM
हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को मतदान

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को कराए जाएंगे।

हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत रही, तो 12 मई मंगलवार को होगा. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है.

रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव हो रहा है. टोहाना झज्जर राजौंद तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में भी चुनाव होगा. प्रदेश में कुछ जगहों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad