Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही, 15 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर असली मालिकों को लौटाए

पंचकूला/ 13 अप्रैल:- पंचकूला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। यह सराहनीय कार्रवाई साइबर सेल पंचकूला द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से की गई। इस अभियान में […]
Jaspreet Singh
By : Published: 13 Apr 2026 18:49:PM
साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही, 15 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर असली मालिकों को लौटाए

पंचकूला/ 13 अप्रैल:- पंचकूला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

यह सराहनीय कार्रवाई साइबर सेल पंचकूला द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से की गई। इस अभियान में साइबर सेल इंचार्ज पीएसआई रामू स्वामी व कांस्टेबल पवन की विशेष भूमिका रही। टीम ने मोबाइल फोन को ट्रेस करने के बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके सही मालिकों को लौटाया।

इस मौके पर एसीपी विक्रम नेहरा भी उपस्थित रहे और टीम के प्रयासों की सराहना की। मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस तत्परता से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत होती है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला पुलिस आमजन की सेवा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News