हत्याएं और चिट्टा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान – भूपेन्द्र सिंह

justice for Sia Himachal Pradesh; मण्डी जिला में सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुये जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई बेटी सिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट पार्क में प्रदर्शन किया गया और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें दर्ज़नो संगठनों ने एकजुटता बनाते हुए सिया बेटी को को न्याय […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 14 Apr 2026 17:40:PM
हत्याएं और चिट्टा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान – भूपेन्द्र सिंह

justice for Sia Himachal Pradesh; मण्डी जिला में सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुये जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई बेटी सिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट पार्क में प्रदर्शन किया गया और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें दर्ज़नो संगठनों ने एकजुटता बनाते हुए सिया बेटी को को न्याय दिलाने औऱ सरकाघाट को चिट्टा मुक्त करने के लिए प्रण लिया।

सरकाघाट पार्क में आयोजित प्रदर्षन व श्ऱंद्धाजंलि कार्यक्रम में छात्र संगठन एसएफआई, एवीबीपी, एनएसयूआई ,व्य्यापर मंडल, जनवादी महिला समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, अमृता संस्था, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा, सफ़ाई मज़दूर यूनियन विश्व हिंदू परिषद, मशाल संस्था, महिला मण्डलों, मनरेगा मज़दूर यूनियन, हिमाचल किसान सभा, अधिवक्ता यूनियन से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने सिया के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा देने, परिवार को 25 लाख रुपये मुआवज़ा देने, बढ़ते चिट्टे व अन्य नशे को रोकने और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून उठाने, नैण गांव के चलने वाली बन्द बसें तुरंत चलाने की मांग उठाई गई। शोक सभा को सभी संस्थाओं के पदाधिकारियांे ने संबोधित किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज सुबह पैतृक गांव में सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से सिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम,राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, पूर्व ज़िला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेन्द्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकु इत्यादि सैंकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंत में सभी संगठनों ने समन्वय स्थापित करने और भविष्य में भी इस तरह के मुद्दों पर आवाज़ उठाने का निर्णय लिया गया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad