हिमाचल पुलिस को अत्याधूनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा – विक्रमादित्य सिंह

सिया निर्मम हत्याकाण्ड ने देशभर में देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर दिया है, कॉलेज छात्रा को निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया गया, सिथेंटिक नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है, इस प्रकार की घटनायें भविष्य में ना हो, प्रदेश सरकार के द्धारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर प्रदेश में महिला सुरक्षा […]
Khushi
By : Updated On: 15 Apr 2026 16:55:PM
हिमाचल पुलिस को अत्याधूनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा – विक्रमादित्य सिंह

सिया निर्मम हत्याकाण्ड ने देशभर में देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर दिया है, कॉलेज छात्रा को निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया गया, सिथेंटिक नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है, इस प्रकार की घटनायें भविष्य में ना हो, प्रदेश सरकार के द्धारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर प्रदेश में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाया जायेगा, यह बात लोकनिर्माण मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने मण्डी में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान कही ।  

मण्डी जिला के सरकाघाट में हुये सिया निर्मम हत्याकाण्ड को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये लोकनिर्माण मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सिंथेटिक नशा हिमाचल को खोखला करता जा रहा है, कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई, और इस घटना ने पुरे समाज और देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर दिया है, यह देवभूमि हिमाचल के लिये बहुत ही दुख का विषय है कि इस प्रकार के दरिन्दे हमारे समाज में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि वे सरकाघाट में पीड़ित परिवार से मिले और उनका दुख सांझा किया, मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पीड़ित परिवार को हर प्रकार वितीय सहयोग देने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है लेकिन पीड़ित परिवार पर क्या बीत रही है यह वो परिवार ही जानता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के साथ मिलकर ठोस कदम उठायेगी, और वर्ल्ड बैंक की वितीय सहायता से प्रदेश भर में महिला सुरक्षा को मजबूत किया जायेगा। मडी जिला के प्रमुख शहरों और कस्बों में आधूनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेंगे, जिनकी मदद से पुलिस अपराधियों पर पकड़ सके और उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जा सके। एसपी मण्डी और मण्डी पुलिस की सराहना करते हुये कहा कि सिया हत्याकाण्ड में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुये ग्रामीणों की मदद से आरोपी हत्यारे को पकड़ा, लेकिन हमें चैन से सोना नहीं है, हमें और ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad