Banner
Banner

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का भंडाफोड़, डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद

पंचकूला: पंचकूला पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद की हैं। यह मामला थाना पिंजौर […]
Dailypost News
By : Updated On: 15 Apr 2026 18:57:PM
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का भंडाफोड़, डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद

पंचकूला: पंचकूला पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद की हैं।

यह मामला थाना पिंजौर में दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता राम करण ने बताया कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को सौंपा गया। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल 2026 को आरोपी जगतार सिंह उर्फ गोरा निवासी जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी से चोरीशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। आगे की पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुल 4 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30-40 लाख रुपये है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ पंजाब में पहले से ही दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद किए गए वाहनों में स्वराज और सोनालिका कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन्हें पंचकूला के अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

एसीपी क्राइम श्री अरविंद कम्बोज ने इस सफलता पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि, “पंचकूला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। इस मामले में टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि, “वाहन चोरी जैसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad