Banner
Banner

मंडी नगर निगम को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र- अनिल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडी नगर निगम चुनावों के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र को मंडी शहर के समग्र विकास का विजन डॉक्यूमेंट बताते हुए भाजपा नेता एवं विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य मंडी को आधुनिक, सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि […]
Khushi
By : Updated On: 13 May 2026 17:09:PM
मंडी नगर निगम को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र- अनिल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडी नगर निगम चुनावों के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र को मंडी शहर के समग्र विकास का विजन डॉक्यूमेंट बताते हुए भाजपा नेता एवं विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य मंडी को आधुनिक, सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले पांच वर्षों में मंडी नगर निगम के विकास की ठोस कार्ययोजना है।

मंडी नगर निगम भाजपा संकल्प पत्र को जारी करते हुये मण्डी सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी नगर निगम का गठन भाजपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों का परिणाम था। बल्ह, द्रंग और मंडी सदर विधानसभा क्षेत्रों के शहरी एवं कुछ ग्रामीण इलाकों को जोड़कर नगर निगम का स्वरूप तैयार किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 15 में से 11 सीटें जीतकर महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर भाजपा का नेतृत्व स्थापित किया था, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद नगर निगम के विकास कार्यों पर लगभग विराम लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ वर्ष के भीतर कांग्रेस सरकार ने मंडी नगर निगम को संसाधनों और स्टाफ की भारी कमी में धकेल दिया।

अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी शहर के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए। इंदिरा मार्केट निर्माण, सीवरेज प्रणाली का विस्तार, ओहल पेयजल योजना, सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग निर्माण जैसे कार्य भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के बाद भी भाजपा ने शहर की सीवरेज और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 138 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना को स्वीकृति दिलाई। उन्होंने कहा कि मंडी शहर में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए धर्मपुर से मंडी तक अलग ग्रिड आधारित 132 केवी सब स्टेशन लाइन विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में शहर को ब्लैकआउट जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। 

भाजपा के संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, स्मार्ट ट्रैफिक, पार्किंग, पर्यटन, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सफाई व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है। संकल्प पत्र में मंडी शहर में ।प् आधारित हाई रेजोल्यूशन ब्ब्ज्ट नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, महिला सुरक्षा तंत्र, पिंक टॉयलेट, आपदा प्रबंधन और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है।  अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा मंडी को “शिव नगरी” और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करेगी। शिवधाम परियोजना को आगे बढ़ाने, रिवर फ्रंट विकास, हाई स्पीड एलिवेटर और विरासत संरक्षण योजनाओं के माध्यम से मंडी को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बाईपास निर्माण, इंटरसेप्ट पार्किंग हब और बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण और चौड़ी सड़कों के साथ व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भाजपा पहले से कार्य कर रही है।

अनिल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नगर निगम के लिए पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और सुपरवाइजरों की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए और केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं का भी पूर्ण लाभ नहीं लिया जा सका।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडी नगर निगम के लिए 105 करोड़ रुपये की अर्बन चौलेंज फंड परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम और आधुनिक शहरी प्रबंधन प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है।

भाजपा संकल्प पत्र में युवाओं के लिए मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई, आधुनिक पुस्तकालय, कौशल विकास मेले, स्वच्छ मंडी अभियान, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, वरिष्ठ नागरिक सुविधाएं और विरासत संरक्षण अभियान जैसी योजनाएं भी शामिल की गई हैं। 

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad