Banner
Banner

कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन, शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

International Yoga Day; बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य को लगातार बड़े आयोजनों की सौगात मिल रही है। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग […]
Jaspreet Singh
By : Published: 28 May 2026 22:52:PM
कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन, शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

International Yoga Day; बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य को लगातार बड़े आयोजनों की सौगात मिल रही है। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और देश के किसी एक प्रमुख शहर में इसका केंद्रीय आयोजन होता है, जिसमें प्रधानमंत्री हिस्सा लेते हैं। आयुष मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस बार कोलकाता के रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। हालांकि, आयोजन स्थल को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, इस बड़े आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस संबंध में लगातार बैठकें कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, योग गुरु, खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन कोलकाता में करने की तैयारी चल रही है।

इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि बढ़ती उम्र में योग किस तरह शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में मदद करता है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोलकाता में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad