Banner

स्कूल बंद होने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा अवकाश: रोहित ठाकुर

Himachal Pradesh News; शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद करने का अधिकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खराब मौसम के कारण किसी जिले में […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Jul 2026 16:47:PM
स्कूल बंद होने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा अवकाश: रोहित ठाकुर

Himachal Pradesh News; शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद करने का अधिकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खराब मौसम के कारण किसी जिले में शिक्षण संस्थान बंद किए जाते हैं तो उस अवधि में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी अवकाश रहेगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पर अब जल्द फैसला होने की उम्मीद है। इस मामले में गठित कैबिनेट सब कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। अब 20 जुलाई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad